श्रीनगर(SRINAGAR): श्रीनगर और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही हल्की से मध्यम बर्फबारी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फ जमा होने से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई परिचालन बाधित हुआ, जिसके चलते अब तक 8 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई फ्लाइट्स में देरी हुई है। बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन की टीमें रनवे से बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं।
बर्फबारी का सबसे ज्यादा असर सड़क यातायात पर पड़ा है। किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग एनएच-244 सहित जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है। मुगल रोड, सिंथन रोड और एसएसजी रोड पहले से बंद होने के कारण कश्मीर घाटी का सड़क संपर्क लगभग ठप हो गया है।
प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मौसम में सुधार होते ही सड़क व हवाई सेवाओं को बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

