देवघर (DEVGHAR):देवघर में श्रावणी मेला को देखते हुए बिजली की समस्या को दुरूस्त करने के लिए जिला प्रशासन और बिजली विभाग काम में लगा हुआ है.देवघर के नगर निगम क्षेत्र में बिजली के जर्जर तार और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं. लेकिन उनके इस प्रगति कार्य से वर्तमान में प्रतिदिन घंटों बिजली कट रही है.रिपेयरिंग के नाम पर प्रतिदिन कई घंटे तक बिजली की कटौती की जा रही है.देवघर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद बताते हैं कि जिस रूट लाइन से भक्तों का आना-जाना होता है, उसी रूट लाइन में विशेष कार्य किए जा रहे हैं. इसीलिए इन क्षेत्रों में पावर कट की समस्या हो रही है. इन सभी क्षेत्रों में अगले एक-दो दिनों में जर्जर तार बदल दिए जाएंगे, जिसके बाद पावर कट की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी.
Posted inDEVGHAR
श्रावणी मेला को लेकर देवघर में बिजली विभाग द्वारा पुराने और जर्जर तारों व खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने की प्रक्रिया शुरू…

