आज झरिया स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सहायक श्रमायुक्त कार्यालय,श्रम विभाग, धनबाद द्वारा श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड भवन एवं संनिर्माण कर्मकार बोर्ड एवं झारखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त श्री प्रवीण कुमार ने सर्वप्रथम बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का विधिवत उद्घाटन माननीय विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विधायक जी के द्वारा 20 मजदूरों को श्रमिक सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभुको के खाते में 01 करोड़ 41 लाख 64 हजार की राशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खाते में वितरित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा की आपके सहूलियत के लिए के गत माह झरिया विधानसभा के सभी वार्डों में मेरे निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा निशुल्क कैंप के आयोजन कर भवन निर्माण एवं असंगठित कर्मकार मजदूर कार्ड सहित विभिन्न लाभ के लिए निबंधन कराया गया था। जिसमें आज के कार्यक्रम में लगभग 700 मजदूरों को श्रमकार्ड, भवन निर्माण के 1759 मजदूरों को 1 करोड़ 12 लाख 6 हजार की राशि तथा 454 असंगठित मजदूरों के खाते में 29 लाख 58 हजार की राशि, कुल 1 करोड़ 41 लाख 64 हजार की राशि का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के डी पांडेय, झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के महामंत्री मोफिज साहिल और श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मुन्ना राम भी उपस्थित थे ।
इस कार्यक्रम में शेखर कुमार, सत्येंद्र कुमार, मनु कुमार, प्रमोद कुमार, मिथिलेश कुमार, इंद्रजीत कुमार, मोहम्मद जीशान, दीपांती गुप्ता, के अलावा मजदूर श्रमिक रंजू देवी, उत्तम कुमार, नूपुर दत्ता, समीर कुमार दत्ता, पम्मी राय, स्नेहा कोर, कुमारी प्रगति, कुमारी अपर्णा, रेणु देवी, उर्मिला गुप्ता, सावित्री पासवान, नाजिया मेहरू अधिभक्त, छवि सेन, खुशबू सेन, कविता सेन, मंजू देवी, शबाना खातून, अलका देवी, अनिल कुमार सहित हजारों की संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया।
News A N P के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

