श्यामल चक्रवर्ती का शहादत दिवस धूम धाम से मनाया गया…

श्यामल चक्रवर्ती का शहादत दिवस धूम धाम से मनाया गया…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 3 जनवरी 2025 को सहीद श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति एवं भाकपा-माले जिला कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने किया, एवं संचालन सुभाष चटर्जी ने किया, सर्वप्रथम श्रद्धांजलि सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसके बाद सभा स्थल पर शाहिद मूर्ति पर मल्लार्पण किया गया,श्यामल चक्रवर्ती के 34 वा शहादत दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में दयामनी बारला उपस्थित रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो के द्वारा किया गया।उन्होंने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शहादत का 34 वर्ष हो चुका है।एक समय में दो शहादत हुआ..

शहीद रणधीर वर्मा को परमवीर चक्र मिला। लेकिन श्यामल चक्रवर्ती को आज तक सरकार से कोई सम्मान नहीं मिला।हम लगातार संघर्ष करते रहेंगे। सी पी एम के जिला सचिव संतोष घोष ने सम्मान देने की बात की।स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ काशी नाथ चटर्जी ने कहा कि हम श्यामल चक्रवर्ती का 34 वर्ष पूरा होने का शहादत दिवस मना रहे है।श्यामल चक्रवर्ती को सरकारी सम्मान नहीं मिला है लेकिन इनको जन सम्मान मिला है।आज सरकारी संपति का लुट हो रहा है।इस लुट को रोकना पड़ेगा।हम इस शहादत को मनाते रहेंगे।मुख्य अतिथि दया मनी बारला ने कहा मुझे आज बहुत खुशी हो रहा है कि आज मैं यहां पर हु।में जल जंगल जमीन का संघर्ष कर रहा हु।लेकिन यह बहुत बड़ा शहादत है ।सरकार को इनको सम्मान जरूर देना चाहिए।हम शोषित वंचित के लिए लगातार संघर्ष कर रहे है करेगे। उन्होंने कहा कि मैं दोनों को शहादत अर्पित करता हु..

आज का दिन झारखंड के लिए महत्वपूर्ण दिन है आज झारखंड के खूंटी जिला में जयपाल सिंह का जन्मदिन है।लेकिन आनंद बाबू जो चार बार विधायक रहे वे मुझे आमंत्रण देने आए।उनके सादगी को देखकर मैं बहुत प्रभावित हु।हम आपकेआदर्श पर चलूंगा। एक साधारण व्यक्ति श्यामल चक्रवर्ती ने बहुत बड़ा कदम उठाया।हम उन्हें लगातार सम्मानित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम जल जंगल जमील कोयल कारों नदी का संघर्ष कर रहे है।संघर्ष करने वाले को सम्मान नहीं मिलता है। सी पी एम के पूर्व राज्य सचिव गोपीकांत बक्शी ने भी श्यामल चक्रवर्ती को श्रद्धांजलि अर्पित किया ।उन्होंने कहा कि श्यामल चक्रवर्ती एक साधारण व्यक्ति होकर शहादत दिया..

किसान नेता 38 दिन से भूख हड़ताल में है कोई सुनने वाला नहीं है।भा का मा ले के पोलित ब्यूरो के कॉमरेड हलधर महतो ने कहा हम नया वर्ष शहादत दिवस से शुरू करते है।कॉमरेड ए के रॉय नहीं होते तो रणधीर वर्मा को भी सम्मान नहीं मिलता।कॉमरेड रामकृष्ण सिंह ने कहा कि देश जब गुलाम था युवा लोग देश को आजाद करने के लिए आगे आए।उन्होंने युवा को आंदोलन के लिए आगे आने को कहा। भाकपा माले जिला सचिव बिंदा पासवान ने कहा कि देश के लिए गर्व की बात है, एक साधारण आदमी जिन्होंने राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने में शहीद हो गए हैं, ऐसे शहीद को हम हमेशा याद रखेंगे..

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा-माले राज्य कमेटी के सदस्य हरिप्रसाद पप्पू, बिंदा पासवान, कार्तिक प्रसाद, शाहिद श्यामल चक्रवर्ती स्मारक समिति के सचिव समीर गोस्वामी,नारायण चंद्र मंडल, बदल बाउरी, डोरा मंडल, रेखा मंडल,शेख रहीम, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज,गोपाल दास, हिमांशु मंडल, आगम राम, कल्याण घोषाल, पवन महतो, कल्याण चक्रवर्ती,जय जयदीप बनर्जी,टुटून मुखर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, गणेश महतो, संतोष रवानी,अजय महतो, विजय पासवान, आर,पि महतो, मुमताज अंसारी,भूषण महतो, देवाशीष पांडे, सुनील महतो, रोहित महतो, चंदन भूमिहार, विश्वजीत राय, संदीप कौशल, वेद प्रकाश सिंह, रवि सिंह, गोपाल महतो, जय कुमार भुइया, राजेश बेरूवा, मनीष यादव, सतनारायण सिंह, करण पासवान, मुक्तेश्वर महतो, सहदेव सिंह, दशरथ ठाकुर, प्रोफेशनल केपि अजीत, मधेश्वरी प्रसाद, रघुनाथ राय,यामल चक्रवर्ती स्मारक मूर्ति पर मालदर्पण विधायक राज,रागिनी सिंह, पूर्व सांसद प्रोफेसर रिता वर्मा, पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, शेखर अग्रवाल, हरिप्रसाद लाठा, रमेश टुडू, रवींद्र वर्मा, वैभव सिंहा ने किया।कार्यक्रम में क्रांतिकारी गीत गाया गया…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *