शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा – उपायुक्त…

शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं भगवान बिरसा मुंडा – उपायुक्त…

धनबाद(DHANBAD): भगवान बिरसा मुंडा की 149 वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए..

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जिले वासियों को शुभकामनाएं दी..

उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश के जनजातीय समुदायों के शौर्य, साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक हैं..

साथ ही कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे नायक थे जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से उन्नीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। भगवान बिरसा मुंडा सही मायने में पराक्रम और सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग के एकलव्य थे..

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी समस्त जिले वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया..

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल, जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। तत्कालीन ब्रिटिश साम्राज्य की नीतियों का विरोध किया और आदिवासियों की सामाजिक, आर्थिक उन्नति के लिए जीवन भर काम किया..

मौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा, एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, सिटी एसपी अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, बैंक मोड़ इंस्पेक्टर लव कुमार, शहीद बिरसा मुंडा स्मारक स्मृति संचालन समिति, बैंक मोड़, के संयोजक महादेव हांसदा,बप्पी हाजरा, जितेन्द्र कुमार पासवान, नारायण महतो सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर और उनकी प्रतिभा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *