धनबाद(SINDRI): 16 जनवरी को जन संघर्ष के नायक कामरेड महेन्द्र सिंह की शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप मे आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने गगन भेदी नारा देकर वातावरण महेन्द्रमय बना दिया तदुपरांत सभी कामरेड ने पुष्प अर्पित कर लाल सलाम किये।
अपने संकल्प संदेशे राज्य कमेटी सदस्य सुरेश प्रसाद ने कहे कि कामरेड महेन्द्र सिंह, राम का नाम नही लेकर राम के बताये हुए रास्ता पर चले जिनमे संघर्ष, न्याय और सद्भाव निहित था हम साथियो को भी कामरेड महेन्द्र सिंह के रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रध्दांजलि अर्पित कर सकते है।
नगर सचिव राजीव मुखर्जी ने कहा कि कामरेड महेन्द्र सिंह शोषितो पीड़ितो के आवाज थे, उनके शहादत से प्रेरणा लेकर संगठन को मजबूत कर एक नयी दिशा देने से संघर्ष मजबूत होगा।
कामरेड कृष्णा महतो ने सफल संचालन किये।
इसके साथ कामरेड सकुन्तला देवी,सहदेव सिंह, मंगल महतो, विमल कुमार रवानी, राजू पाण्डेय, विरिंची महतो , राजा राम रजक ने अपने अपने संदेश ब्यक्त किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश राम,मधु दास, गोपाल महतो, राजेश मुखर्जी सुभाष मंडल, सागर मंडल, सुभाष हंसदा, फूलचंद मरांडी, मजीद खान, आदि लोग मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

