बांग्लादेश(BANGLADESH): बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि उनकी पार्टी आवामी लीग पर लगे चुनावी प्रतिबंध के कारण करोड़ों समर्थक अगले साल के आम चुनाव का बहिष्कार करेंगे। 78 वर्षीय हसीना ने नई दिल्ली से रॉयटर्स को दिए अपने पहले बयान में कहा कि वे ऐस सरकार के तहत बांग्लादेश नहीं लौटेंगी, जो आवामी लीग को बाहर रखकर बनी हो।
शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलों के हिंसक विरोध के बीच भारत आ गई थीं, जिसके बाद उन्हें सत्ता से हटा दिया गया था। फिलहाल, बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार काम कर रही है, जिसने फरवरी 2026 में चुनाव कराने का वादा किया है।
शेख हसीना ने कहा, “आवामी लीग पर प्रतिबंध अन्यायपूर्ण और आत्मघाती कदम है। अगर करोड़ों समर्थक वोट नहीं डालेंगे तो लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होगी।” बांग्लादेश में करीब 12.6 करोड़ पंजीकृत मतदाता है। लंबे समय से आवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(BNP) देश की राजनीति में प्रमुख प्रतिद्विंदी रही हैं।
अंतरिम सरकार ने मई 2025 में आवामी लीग का पंजीकरण निलंबित कर दिया था और पार्टी की गतिविधियां ‘राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे’ बताकर रोक दी थीं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट रिपोर्ट

