शेखर अग्रवाल का कदम अवसरवादिता का उदाहरण: भाजपा…

शेखर अग्रवाल का कदम अवसरवादिता का उदाहरण: भाजपा…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भाजपा नेता शेखर अग्रवाल द्वारा नगर निगम धनबाद के मेयर पद के लिए नामांकन करने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होना उनके व्यक्तिगत राजनीतिक स्वार्थ और अवसरवादी चरित्र को दर्शाता है।

श्रवण राय ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो विचारधारा और राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है, जबकि झामुमो जैसी पार्टियाँ केवल सत्ता और परिवारवाद की राजनीति करती हैं। शेखर अग्रवाल का यह कदम साबित करता है कि कुछ लोग राजनीति को सेवा नहीं, बल्कि सौदेबाज़ी का माध्यम मानते हैं। धनबाद की जनता सब देख रही है और समय आने पर ऐसे अवसरवादियों को करारा जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पित है और नगर निगम चुनाव में जनता के मुद्दों पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगा। धनबाद में भाजपा की जीत तय है, क्योंकि जनता अब विकास, सुशासन और पारदर्शिता चाहती है, न कि दलबदल और छल-कपट की राजनीति।
वहीं, जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि भाजपा से नामांकन करने के बाद शेखर अग्रवाल का झामुमो में जाना न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात है, बल्कि धनबाद की जनता के साथ भी धोखा है।
उन्होंने कहा कि यह घटना दिखाती है कि झामुमो किस तरह चुनाव में “खरीद-फरोख्त” और “सत्ता के सौदे” के आधार पर राजनीति करती है। भाजपा का कार्यकर्ता विचारधारा के लिए संघर्ष करता है, जबकि कुछ लोग निजी लाभ के लिए दल बदलते हैं। ऐसे लोगों का भाजपा की राजनीति में कोई स्थान नहीं है।

मानस प्रसून ने स्पष्ट किया कि भाजपा संगठन अनुशासन, सिद्धांत और जनसेवा के आधार पर चलता है और जनता चुनाव में झामुमो व उसके साथ खड़े दलबदलुओं को करारा जवाब देगी।
जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कहा कि शेखर अग्रवाल द्वारा नामांकन के बाद झामुमो में शामिल होना पूरी तरह से अवसरवादी और जनभावनाओं के विरुद्ध कदम है।
उन्होंने कहा कि यह घटना झामुमो की राजनीतिक संस्कृति को उजागर करती है, जो सत्ता के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता राष्ट्रवाद, विकास और जनसेवा के लिए राजनीति करता है।
पंकज सिन्हा ने कहा कि धनबाद की जनता दलबदल और राजनीतिक सौदेबाज़ी को कभी स्वीकार नहीं करेगी। नगर निगम चुनाव में जनता विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व को चुनेगी—और वह विकल्प भाजपा ही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *