शिव हनुमान मंदिर का मना पहला वार्षिक उत्सव, मनोज सिंह ने गरीबों को बांटा कंबल…

शिव हनुमान मंदिर का मना पहला वार्षिक उत्सव, मनोज सिंह ने गरीबों को बांटा कंबल…

रांची(RANCHI): नामकुम के शिवनगर बरगवा स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर का पहला वार्षिक उत्सव मनाया गया. भाजपा नेता और संसद प्रतिनिधि मनोज सिंह की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमे 251 कलश सिर पर रखकर महिलाओं ने निकाला. पुरे सड़क में शिव -हनुमान की भक्ति और जय श्री राम के नारों से गुंजयमान था. यह कलश यात्रा मंदिर से निकली और सपाही नदी पहुंची. वहां से भक्तों ने जल उठाकर बरगवा देवी मंडप, पतरा टोली शिव मन्दिर, महाराणा प्रताप चौक नामकुम बाजार, बजरंग बली मंदिर, नामकुम थाना अवस्थित देव हनुमान मंदिर होते हुए वापस शिवनगर पहुंचा. 6 किलोमीटर की इस लम्बी कलश यात्रा मे बच्चे, माताएं, बहने सभी शामिल थे.जय श्री राम के नारे से भी आसमान और वातावरण गूंजयमान हो गया था.
यात्रा के बाद पूजा पंडित मुकेश भास्कर के द्वारा आयोजित हुई . सुंदर कांड का पाठ भी भक्तों ने सुना. इसके बाद सबों को खिचड़ी महाभोग का प्रसाद दिया गया.

सांसद प्रतिनिधि सह महावीर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने अपना भरपूर सहयोग दिया. उनका कहना था कि “आदमी धर्म और आस्था से बंधा हुआ. यह वो मार्ग है जहां शांति मिलती है और हम सभी परम पिता परमेश्वर के संतान है ये अहसास होता है. श्री शिव हनुमान मंदिर की पहली वर्षगांठ एक महोत्सव की तरह मनाया गया. जिसमे बढ़ -चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया, जो भगवान के प्रति गहरा प्रेम को दर्शाता है “
इस पूजा में मौके पर रामानंद पांडेय, प्रभुदयाल बडाइक, मुखिया अनिता तिर्की, विकास कुमार, आनंद कुमार, सुमित रॉय, वरुण सिंह, मनोज कुमार, फेकू लोहरा, चंद्र प्रकाश यादव, प्रकाश रॉय, अनुपमा देवी, मून देवी, पूनम देवी, ईशा देवी, चांदनी देवी, आखिलेश तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त उपस्थित थे.

सांसद प्रतिनिधि सह किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने इस अवसर पर लोवादीह बेल बगान स्थित प्रभु दयाल बडाइक के आवास में दर्जनों ज़रूरतमंद महिलाओ के बीच इस सर्दी के सितम से बचने के लिए कंबल बांटा.उन्होंने कहा कि “ज़रूरतों की सेवा भगवान की पूजा के समान है, वे पिछले 14 जनवरी से अलग- अलग जगहों पर ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल का वितरण कर रहे हैं, जो एक पुण्य काम के साथ ही मानवता की सबसे बड़ी पूजा है, इसमे बड़ा कर्म और धर्म कुछ नहीं हो सकता, उन्हें इस काम में बेहद खुशी मिलती है और हर साल कंबल बांटते हैं “. इस मौके पर प्रभुदयाल बडाइक, अरुण तिवारी, सहित दर्जनों महिलाएं और पुरुष मौजूद थे.

NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *