शिवलीबाड़ी अलीमोहल्ला निवासी सुल्तान अहमद अंसारी की रेलवे ट्रैक पर मिला शव,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप…

शिवलीबाड़ी अलीमोहल्ला निवासी सुल्तान अहमद अंसारी की रेलवे ट्रैक पर मिला शव,परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप…

धनबाद(NIRSA): निरसा क्षेत्र में बीते 24 घंटे बीते ही नहीं की मैथन ओपी क्षेत्र के बाद कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के शिवलीबाड़ी अली मुहल्ला निवासी सुल्तान अहमद अंसारी उर्फ गोल्डन (26) का शव रेलवे ट्रैक से मिला है। मामला आत्महत्या का है या किसी ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है यह तो जांच का विषय है। लेकिन मृतक के पिता लालबाबू अंसारी ने हत्या की आशंका जतायी है।उन्होंने इस संबंध में कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसमें अली मुहल्ला निवासी मुराद अंसारी एवं उसके साथियों पर सुल्तान की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव फेंक देने का आरोप लगाया है। कुमारधुबी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुराद को पकड़ लिया और ओपी में उससे पूछताछ चल रही है। मृतक के पिता ने बताया कि मुराद की विधवा बहन से मेरे बेटे का नाजायज़ संबंध था। इस बात को लेकर मुराद हमेशा बेटे को जान से मारने की धमकी देता था। बेटे का मुराद से देर रात झगड़ा भी हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज जांच में जुटी गयी है। साथ ही मुराद से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने मृतक के साथ झगड़ा की बात कबूली है। लेकिन हत्या की बात से इंकार कर रहा है,अब पोस्टमाडम ही इस गुत्थी का राज खोलेगा।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *