शिल्पी नेहा तिर्की : लाखों का पैकेज छोड़ संभाली पिता की राजनीतिक विरासत,अब हेमंत कैबिनेट में मिला मंत्री पद…

शिल्पी नेहा तिर्की : लाखों का पैकेज छोड़ संभाली पिता की राजनीतिक विरासत,अब हेमंत कैबिनेट में मिला मंत्री पद…

रांची(RANCHI):हेमंत कैबिनेट में दो महिला चेहरों को भी जगह मिली है, जिसमें दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की का नाम शामिल है। अपने पिता बंधु तिर्की की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए शिल्पी ने साल 2022 में मांडर सीट पर हुए उपचुनाव से राजनीति में कदम रखा और अब झारखंड कैबिनेट में मंत्री बन गई हैं..

मार्केटिंग कम्यूनिकेशन की डिग्री*शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी स्कूली शिक्षा दीक्षा मांडर के सेक्रेड हर्ट स्कूल हुलहुंडू से हुई है। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई रांची के संत जेवियर कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने बैंगलोर में क्राइस्ट युनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन किया और फिर साल 2015 में मुंबई के संत जेवियर कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मार्केटिंग कम्यूनिकेशन की डिग्री प्राप्त की।*पति मर्चेंट नेवी में इंजीनियर*झारखंड की युवा मंत्री के पति सन्नी विलफ्रेड जेम्स लकड़ा मुंबई के सनटेक कंपनी में मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं। उन्होंने अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा..

दो साल में बनीं मंत्री*शिल्पी नेहा तिर्की ने साल 2022 में मांडर सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की और विधायक बनीं। लोगों के हित के लिए आवाज उठाने वाली युवा नेता पर कांग्रेस ने एक बार फिर साल 2024 विधानसभा चुनाव में भी भरोसा जताया।हाल ही में हुए चुनाव में शिल्पी ने बीजेपी के सन्नी टोप्पो को 22803 वोटों से हराया..

शिल्पी को 135936 वोट मिले तो वहीं सन्नी टोप्पो को 113133 वोट मिले।*पिता की विरासत संभाली*साल 2022 में मांडर से विधायक रहे बंधु तिर्की को आय से अधिक मामले में सजा सुनाई गई, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। कभी भी राजनीति में आने की चाहत नहीं रखने वाली शिल्पी ने पिता की विरासत को संभालने के लिए राजनीति में आने का फैसला किया। राजनीति में आने के लिए उन्होंने अपनी लाखों रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़ दी..

शपथ ग्रहण के बाद बोलीं शिल्पी*मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि आलाकमान पैनी नजर से सभी चीजों पर नजर रखती है। निश्चित रूप से मेरे काम पर भी उनकी नजर रही होगी। जो भी विभाग मिलेगा, उसमें पूरी ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा से काम करूंगी।उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री की जिम्मेदारी देकर महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसलिए महिला और युवा मेरी प्राथमिकता में होंगे..

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *