शिल्पा कुमारी हत्याकांड मामले में ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च,हत्यारे पति को फांसी देने की उठी मांग…

शिल्पा कुमारी हत्याकांड मामले में ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च,हत्यारे पति को फांसी देने की उठी मांग…

बाघमारा(BAGHMARA): ईस्ट बसेरिया अंतर्गत रंगूनी बस्ती मे स्थानीय ग्रामीणों ने शिल्पा कुमारी के हत्यारे पति पूरण कुमार दत्ता को फांसी देने की मांग को लेकर रंगूनी बस्ती के यज्ञ स्थल से ईस्ट बसेरिया ओपी तक केंडल मार्च निकाला गया। आपको बता दे कि शिल्पा कुमारी अपने मकान के कमरे में पंखे से झूलता शव विगत 25 नवंबर को मिला था..

शिल्पा कुमारी के भाई ने शिल्पा के पति पूरण कुमार दत्ता पर हत्या का आरोप लगाया था। वही रंगूनी बस्ती के ग्रामीणों ने पूरण कुमार दत्ता के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया है। बीते दिन देर रात को रंगूनी बस्ती के ग्रामीणों ने केंडल मार्च निकाल कर हत्यारे को फांसी देने की मांग की गई। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता जुली खान ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी..

शिल्पा कुमारी की हत्या उसके पति ने की जिसे फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए,ताकि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सबक मिले। जबकि ग्रामीण छंदा दत्ता ने कहा कि शिल्पा कुमारी को न्याय मिले। ग्रामीणों ने परिवार का बहिष्कार किया है। पूरण कुमार दत्ता को फांसी की सजा मिले। हमलोग केंडल मार्च निकाल कर फांसी की मांग कर रहे हैं। वही केंडल मार्च में सैकड़ों की संख्या में रंगूनी बस्ती के ग्रामीण शामिल हुए।….

NEWSANP के लिए बाघमारा से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *