शिल्पाँचल मे धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस जिला और पुलिस प्रशासन सहित मंत्री मलय घटक ने भी फहराया झंडा…

शिल्पाँचल मे धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस जिला और पुलिस प्रशासन सहित मंत्री मलय घटक ने भी फहराया झंडा…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे रविवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया, शिल्पाँचल के स्कूलों से लेकर कॉलेज तक सड़कों से लेकर गलियों तक चौक से लेकर चौराहों तक तमाम सरकारी व गैर सरकारी दफ़्तरों व अस्पतालों तक आज गणतंत्र दिवस की धूम देखी गई, आज के दिन एक तरफ जहाँ पश्चिम बर्धमान के जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न थानो व सरकारी दफ़्तरों मे सांसकुर्तिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और शिल्पाँचल वासियों को गणतंत्र दिवस की सुभकामना दी गई तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के क़ानून व लेबर मिनिस्टर मलय घटक को भी शिल्पाँचल के कोने -कोने मे जाकर झंडा फहराते देखा गया और लोगों को एक दूसरे के साथ आपसी भाईचारगी बनाए रखने की बात कहते देखा गया..

वहीं इस दौरान पश्चिम बर्धमान के जिला शासक एसएच पन्नबलम एस ने कहा गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो 26 जनवरी को मनाया जाता है. इस दिन 1950 में भारतीय संविधान लागू हुआ था, जिससे भारत एक संप्रभु गणराज्य बना. यह दिन भारतीय लोकतंत्र, स्वतंत्रता, और समानता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *