शिक्षा हर हाल मे जरूरी है। चाहे सीखने के लिए दूर से दूर सफर क्यों ना करना पड़े:कुलदीप रजक…

शिक्षा हर हाल मे जरूरी है। चाहे सीखने के लिए दूर से दूर सफर क्यों ना करना पड़े:कुलदीप रजक…

धनबाद(SINDRI): सोमवार को सफल इंडिया समाजिक एवं शैक्षणिक संस्था कांड्रा सिन्दरी में केनरा बैंक सिंदरी शाखा प्रबंधक कुलदीप रजक के द्वारा मां सरस्वती के उपासना के पावन पर्व बसंत पंचमी के दिन जरुरतमंद बच्चों के बीच कॉपी, पेन्सिल रबर और कटर बांटे गए। शाखा प्रबंधक ने सभी बच्चों से पढ़-लिखकर अच्छा और नेक इंसान बनने की बात कही है।शिक्षा हर हाल मे जरूरी है। चाहे सीखने के लिए दूर से दूर सफर क्यों ना करना पड़े। आज गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बैंक मदद कर रही है।

पूर्व सचिव प्रदीप महतो ने कहा कि कहा कि गरीब बच्चे पढ़ने-लिखने की उम्र में अपनी गरीबी मिटाने के लिए होटल प्लेट धोने,छोटी-छोटी दुकानें, कार्य करने लगते हैं। सरकार के निर्देश दिए गए नाबालिग से कार्य करना ग़लत है।कई वर्ष से संस्था सभी गांवों के गरीब बच्चों को पढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है और लोगों को भी अपनी इस मुहिम में साथ जोड़ रही है। मौके पर राजीव मंडल बबली सिंह किरण साहनी सुरज शर्मा आयुष कुमार संजीत पासवान राकेश निषाद आयुष कुमार श्री नाथ पांडेय आदि शामिल रहे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *