शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण में तेजी से आगे बढ़ रहा है झारखंड: विधायक टुंडी…

शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण में तेजी से आगे बढ़ रहा है झारखंड: विधायक टुंडी…

झारखंड आंदोलनकारियों को किया सम्मानित..अलग राज्य के लिए बलिदान देने वालों को किया नमन

धनबाद(DHANBAD): झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, महिला सशक्तिकरण सहित अन्य दिशाओं में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह दर्शाता है कि राज्य में विकास की गति अच्छी है। उन्होंने कहा कि धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन सहित पूरा जिला प्रशासन जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले लाभुकों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।

अपने संबोधन के दौरान विधायक ने सभी को सुदृढ़ राज्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही अलग राज्य निर्माण में अहम् भूमिका निभाने के लिए स्मृति शेष शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो, एके राय, शहीद निर्मल महतो, शक्ति नाथ महतो सहित अन्य शहीदों को याद करते हुए नमन किया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में झरिया, निरसा, तोपचांची, पुटकी, बलियापुर, गोविंदपुर, धनबाद तथा बाघमारा अंचल के 10-10, टुंडी अंचल के 9 एवं कलियासोल अंचल के 5 आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले जनप्रतिनिधियों तथा अतिथियों का पारंपरिक लोटा पानी से स्वागत किया गया। तत्पश्चात न्यू टाउन हॉल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विधायक निरसा अरूप चटर्जी, जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएफओ विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, एनडीसी दीपक कुमार दुबे, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप के अलावा अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *