निरसा(NIRSA): शिक्षा प्रयास फाउंडेशन की ओर से मैथन डैम के गोगना पिकनिक स्पॉट में साफ सफाई अभियान चलाया गया। जहां फाउंडेशन से जुड़े छात्रों ने स्वमं अपने हाथों से डैम परिसर में जहा तहा गिरे कचड़े को सफाई किया। शिक्षा प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक अविनाश चंद्र पाठक ने बताया कि नए वर्ष में मैथन में दूर दूर से पिकनिक मनाने सैलानी आ रहे है लेकिन यहां की गंदगी से मैथन की सुंदरता में दाग लग रही है। जिसको लेकर शिक्षा प्रयास फाउंडेशन की तरफ से आज एक दिवसीय गोगना तरफ सफाई अभियान चलाया गया।
छात्रों द्वारा हाथ में झाड़ू लिए पूरे क्षेत्र को सफाई किया गया। साथ ही संगीत के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाई गई । कहां गया कि हमारा उद्देश्य है प्राकृतिक सुंदरता मैथन डैम में बना रहे। फाउंडेशन के लोगों ने डीवीसी से मांग किया है कि यहां पर डस्टबिन लगाया जाए। वही फाउंडेशन के लोगों ने सैलानियों से अपील किया की कचरा इधर-उधर न फैलाये।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

