शिक्षा और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान को लेकर राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार, एवं साउथ इंडिया वूमेनस अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई धनबाद की बेटी खुशबू चौरसिया…

शिक्षा और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान को लेकर राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार, एवं साउथ इंडिया वूमेनस अचीवमेंट अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई धनबाद की बेटी खुशबू चौरसिया…

धनबाद,(DHANBAD ):कोयलांचल की बेटी खुशबू चौरसिया को भारतीय एन जी ओं पुरस्कार परिषद द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया l इससे उनके परिवार एवं रिश्तेदारों में काफी खुशी का माहौल कायम है l खुशबू का यह सम्मान शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है l

उक्त जानकारी जे सी मल्लिक रोड स्थित वरिष्ठ पत्रकार, आर एन चौरसिया के आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान खुशबू चौरसिया ने दी l अनुपूरम तथा थिरू कालुकुंदरम स्थित अमेंया कोचिंग सेंटर की संस्थापक और प्रबंध निदेशक के रूप में खुशबू चौरसिया ने तमिल नाडु में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने के लिए खुद को समर्पित कर दियाl

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया की उनकी यह यात्रा मात्र 3 हजार रुपए के निवेश से हुई l जो उनके समुदाय के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए उनके दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता को दर्शाता है l खुशबू चौरसिया के अनुसार पिछले एक दशक में अमिया कोचिंग सेंटर ने लगातार उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किया हैं l आगे उन्होंने गणित और विज्ञान विषयों में 100% सफलता का दावा किया हैl यह सफलता न केवल प्रदान की गई शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण है,बल्कि खुशबू चौरसिया की नवीन शिक्षण विधियों एवं उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है l अपने असाधारण कोचिंग कार्य के अलावा खुशबू चौरसिया ने वंचित युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम शुरू की हैंl

काफी कम फीस की पेशकश एवं मुफ्त स्कूल स्टेशनरी प्रदान करके यह सुनिश्चित करती है की वित्तीय बाधाएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच में बाधा न पहुंचे l खुशबू चौरसिया का यह प्रयास शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान की भावना का प्रतीक है, जो दूसरों के लिए अनुसरण करने के लिए एक उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित करता है l खुशबू चौरसिया ने न केवल धनबाद का नाम रोशन की है,बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन की हैं l प्रेस वार्ता के दौरान उनके परिवार के लोग भी उपस्थित थे l

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *