शिक्षक दिवस पर BIT सिंदरी के CSE विभाग में हुआ भव्य आयोजन…

शिक्षक दिवस पर BIT सिंदरी के CSE विभाग में हुआ भव्य आयोजन…

सिंदरी(SINDRI): शिक्षक दिवस के अवसर पर BIT सिंदरी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) सोसाइटी की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सम्माननीय निदेशक पंकज राय सर, जनरल वार्डन आर.के. वर्मा सर, CSE विभागाध्यक्ष एस.सी. दत्ता सर, तथा विभाग के प्राध्यापकगण राजीव रंजन सर, विकास सर, सचिन सर, अकरम सर और खुस्तार सर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन और आयोजन CSE विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र ऋषु, नितीश, अरमान, सौरव और राजा बाउरी ने किया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने संबोधन में छात्रों को नई तकनीकों जैसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग और उभरते हुए आईटी क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया। शिक्षकों ने छात्रों को मेहनत, नवाचार और तकनीकी ज्ञान के माध्यम से विभाग का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्रों ने भी शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल रहा।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *