धनबाद(DHANBAD): शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर गोल्फ ग्राउंड में महिला मॉर्निंग वॉकर ग्रुप की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर ग्रुप की महिलाओं ने अपने योगा टीचर का केक काटकर और गिफ्ट देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजनों के योगदान को सम्मान देना था। महिलाओं ने बताया कि योगा टीचर नियमित रूप से स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में उनका मार्गदर्शन करते हैं, जिससे उन्हें जीवनशैली सुधारने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर ग्रुप की सभी सदस्य मौजूद रहीं और उन्होंने टीचर के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

