धनबाद(NIRSA):अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा-3 इकाई के राज्य प्रतिनिधि – सह – सहायक शिक्षक मध्य विद्यालय एरिया नंबर 6 मैथन में पदस्थापित शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा की सुपुत्री अंतरा मिश्रा ने ICSE बोर्ड द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त कर लोयोला स्कूल तालडांगा चिरकुंडा में द्वितीय स्थान हासिल किया है।
अंतरा मिश्रा मेडिकल की पढ़ाई कर के देश की सेवा करना चाहती है, अंतरा के बड़े भाई आयुष मिश्रा लोयोला स्कूल तालडांगा का पूर्व छात्र रहा है, वर्ष 2021 में आईआईटी की प्रतिष्ठित परीक्षा पास की है ,जो वर्तमान समय आईएसएम धनबाद के M N C ब्रांच में अध्यनरत है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ निरसा तीन इकाई के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा ने अंतरा की सफलता पर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सफलता पर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार, ,अरुण कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार सिंह , अजीम अंसारी ,उमाशंकर राम, कन्हैया सिंह, संजय कुमार सिंह, स्वामीनाथ यादव, सुनील भगत ,संतलाल बैठा ,सोहेल अख्तर, शब्बीर अहमद ,मंसूर रहमान ,मीना कुमारी ,प्रमिला कुमारी ,, माधवी कुमारी ,बिंदु कुमारी ,राम उचित रजक, समीर कुमार दास, राजकुमार सेन, जितेंद्र बर्नवाल, राजीव गोप, उत्तम घाटी, प्रसनजीत मुखर्जी, सोमनाथ चटर्जी आदि दर्जनों शिक्षक ने बधाई दी
NEWSANP के लिए निरसा से ब्यूरो रिपोर्ट

