धनबाद(SINDRI):शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर, गायत्री ज्ञान मंदिर, सिन्दरी के प्रांगण, साधना कक्ष में नवरात्र हेतु , एस राय व पंडित गोपाल गिरि ने पूजा अर्चना कर गायत्री परिवार तथा आसपास से आए परिजनों की उपस्थिति में सर्व प्रथम भजन कीर्तन, सत् संकल्प पाठ किया गया। पंडित जी ने मंत्रोच्चारण के साथ सामुहिक कलश स्थापना कराया । उपस्थित माता बहनों भाईयों को अपने श्रद्धा अनुसार गायत्री मंत्र जाप, गायत्री मंत्र लेखन, दूर्गा पाठ का संकल्प दिलाया, पंडित जी ने कहा नवमी के दिन हवन यज्ञकर्म में सम्मिलित होकर सभी श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति कर अपनी संकल्प पूर्ण किया । मां दुर्गा के नव रुप की पूजा अर्चना प्रति दिन भक्ति भाव से किया जायेगा। सभी के साथ बातचीत ,व्योहार अच्छा रखने का सलाह दी गई। पंडित जी व राय जी ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां से प्रार्थना किया कि , गुरुदेव, मां गायत्री की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता का संचार हो। सभी के दुःख दूर हों, हर दिन की, गायत्री मंत्र जाप से नई ऊर्जा मिलती रहें। पूजा पाठ के बाद आरती कर पूजा सम्पन्न हुआ।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

