धनबाद(DHANBAD): मेयर पद के प्रत्याशी शांतनु चंद्रा उर्फ़ बबलू पासवान को सामाजिक संस्था तनक दृष्टि ने अपना समर्थन दिया है.संस्था के संस्थापक कृष्ण देव कुमार ने चुनावी कार्यालय में मिडिया को सम्बोधित करते हुए बताया कि शांतनु चंद्रा हमेशा से ही गरीब दलित शोषित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आएं हैं. आज ज़ब मेयर के चुनाव में वे खड़े हैं तो ऐसे साफ स्वच्छ कर्मठ व्यक्ति को जीताने में सभी की भागेदारी होनी चाहिए.चुनाव से पूर्व भी मेयर सीट को एससी एसटी के लिए आरक्षित न रखकर इसे अनारक्षित कर देने के मुद्दे पर भी मुखर होकर आगे आये. सड़क से लेकर हाई कोर्ट तक लड़ाई लड़ी. ऐसे जिंदादिल इंसान को समर्थन देने के लिए हम समाजसेवी संगठन तमाम समाजसेवी संगठनों से भी शांतनु चंद्रा को मेयर चुनाव में समर्थन देने की अपील करते हैं.प्रेस कॉन्फ्रेंस में समाजसेवी राजेंद्र पासवान, बाबू नंद प्रसाद मौजूद थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

