शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दी श्रद्धांजलि…

शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दी श्रद्धांजलि…

धनबाद(DHANBAD):8 अगस्त को शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर एसएनएमएमसीएच में स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान टुंडी के विधायक मथुरा महतो, जेएमएम के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, और कॉलेज के प्रिंसिपल एसके चौरसिया ने माल्यार्पण किया.

इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि 8 अगस्त को पूरे झारखंड में शहीद निर्मल महतो का पुण्यतिथि मनाई जा रही है। खास तौर पर धनबाद में शहीद निर्मल महतो के नाम पर अस्पताल का नामकरण होने के बाद से हर साल उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है. उन्होंने बताया कि आज अस्पताल के प्रिंसिपल, डॉक्टरों के साथ-साथ JMM के केंद्रीय सदस्य, धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष, और विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

मथुरा प्रसाद महतो ने युवाओं से प्रेरणा लेने का आग्रह करते हुए कहा कि जिन लोगों ने भी समाज के लिए शहादत दी है, उनसे सीख लेकर युवा वर्ग आगे बढ़े. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि मानव सेवा से बड़ा कोई और सेवा नहीं है. उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोग शामिल हुए थे, जो यह दर्शाता है कि यदि हम समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन करते हैं, तो आने वाले समय में समाज में सुधार आएगा. तभी हम सभी महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे पाएंगे.

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *