धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम की कचरा उठाव और परिवहन व्यवस्था ठप हो गई। टिपर वाहन के अनुबंधित चालकों समेत सभी हेल्पर ने हड़ताल कर दिया है और मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में रणधीर वर्मा चौक पर रेमकी और नगर निगम के खिलाफ धरना देकर कई मांगो का शर्ते रखी है। इस हड़ताल से धनबाद, कतरास छाताटांड सभी अंचलो में एक साथ काम बाधित कर दिया गया है।
जनता श्रमिक संघ के के डी पाण्डेय ने कहा की मजदुरो की मानें तो वेतन में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। वेतन में कटौती की जा रही है। कर्मियों के साथ संबंधित एजेंसी रिमकी लगातार शोषण कर रही है। यहां तक चार माह के वेतन में भी कटौती कर दिया गया है।पूर्व में कंपनी अपने सभी चालकों और हेल्परों को उचीत मानदेय देती थी पर विगत कुछ दिनों से कंपनी में नये पदाधिकारियों की मनमानी बढ़ गयी है । वेतन कटौती के साथ साथ शोषण किया जा रहा है । कंपनी से सवाल जवाब करने पर काम से हटाने की बात कही जाती है। हड़ताल के बाद से डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन के लिए लगाए गए टिपर चालक हेल्पर सभी वार्डो में जाना बंद कर चुके हैं। कचरा उठाव नहीं होने से गंदगी का अम्बार लगना तय है। इसलिए नगर निगम से आर-पार की लड़ाई के मूड में है अगर मजदूरो की मांग नही मानती है तो पूरा धनबाद नगर निगम अस्त व्यस्त हो जायेंगे गंदगी से। इसलिए मांग करते है की रिमकी DMSWL को ब्लैक लिस्ट करते हुए हटाया जाये और नए कंपनी को काम दे ताकि इन मजदूरो को ईएसआई, पीएफ, और वेतन बढ़ोतरी में वृद्धि हो।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

