शहर के नौ लाख वोटर आज मेयर व 55 पार्षद के लिए कर रहे मतदान…

शहर के नौ लाख वोटर आज मेयर व 55 पार्षद के लिए कर रहे मतदान…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद नगर निगम क्षेत्र के लगभग नौ लाख वोटर मिलकर धनबाद का मेयर और 55 वार्ड पार्षद के लिए आज सुबह 7 बजे से अपने मत का प्रयोग कर रहें है। धनबाद नगर निगम के मेयर पद पर 29 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। शाम 5 बजे तक जितने वोटर लाइन में खड़े होंगे, उन्हें टोकन दिया जाएगा और वे मतदान कर सकेंगे। बता दें कि धनबाद के 55 वार्ड पार्षद के लिए 447 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के 1019 बूथ पर सुचारू रूप से मतदान संपन्न करने के लिए 6000 से अधिक मतदान कर्मियों को लगाया गया है। जबकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मी चुनाव में लगाए गए हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *