शमशेर नगर का सितारा अलविदा: CISF जवान मोहम्मद इमरान खान की अकाल मृत्यु से मातम…

शमशेर नगर का सितारा अलविदा: CISF जवान मोहम्मद इमरान खान की अकाल मृत्यु से मातम…

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के शमशेर नगर निवासी मोहम्मद इमरान खान, जो मुंबई एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जांबाज जवान के रूप में तैनात थे, अब लोगों के बीच नहीं रहे। उनकी अकास्मिक मृत्यु ने पूरे इलाके को झंकझोर दिया है। सम्मान और गर्व के साथ उनका पार्थिव शरीर मुंबई से धनबाद लाया जा रहा है, जहां रविवार रात 9 बजे शमशेर नगर ईदगाह कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद उन्हें यहीं सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इमरान न केवल अपने परिवार का गौरव थे, बल्कि समाज के लिए एक मिसाल भी थे। उन्होंने स्वर्प्रथम इस इलाके में युवाओं के बीच प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रेरित किया,और आइडियल नामक मुक्त कोचिंग संस्थान की स्थापना की,जिससे आज सैकड़ों बच्चे अपनी सफलता का उड़ान उड़ रहे है।उनके जाने से हर आंख नम है, हर दिल उदास है। शमशेर नगर आज अपने इस होनहार बेटे को अंतिम विदाई देगा, जिसकी यादें हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *