धनबाद(DHANBAD): ग्रीष्मऋतु के मद्देनजर बाघमारा के जनप्रिय विधायक शत्रुघ्न महतो ने एक बार फिर जल संरक्षण व प्रबन्धन की समस्या को जनहित के ध्यान में रखते हुए विधानसभा के पटल पर पुरजोर तरीके से प्रस्तुत किए हैं ,
विधायक जी ने कहा सरकार को ध्यानाकर्षण कराये की ,,बाघमारा पूर्ण रूप से खनन प्रभावित क्षेत्र हैं , खनन प्रभावित क्षेत्र होने के कारण खानो में समुचित जल भंडारण भी हैं,जब तक जल जीवन मिशन परियोजना पूर्ण नहीं होती हैं ,इससे पूर्व आम नागरिकों को जल की समस्या से जूझना ना पड़े ,इसके लिए तत्काल कोयले की खानों से जल प्रबंध कर क्षेत्र में जल आपूर्ति को अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाएं
विधायक जी के जनहित से जुड़े प्रश्नों पर सकारात्मक विचार करने का सरकार ने भरोसा दिया.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

