धनबाद(DHANBAD): विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा धनबाद में नियुक्त व्यय प्रेक्षक आर.ए. ध्यानी ने सोमवार की संध्या बलियापुर चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया..
इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को हर आने जाने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच करने, नगद राशि, मादक पदार्थ, शराब सहित मुफ्त में बांटे जाने वाली सामग्रियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्टर की गहनता से जांच की..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

