व्यय प्रेक्षक कुमार आदित्य ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत स्थैतिक सर्विलांस टीम का किया निरीक्षण…

व्यय प्रेक्षक कुमार आदित्य ने बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत स्थैतिक सर्विलांस टीम का किया निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD): 39-निरसा, 42- टुंडी एवं 43- बाघमारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक कुमार आदित्य द्वारा आज दिनांक 03.11.2024 को बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत स्थैतिक सर्विलांस टीम (SST) का निरीक्षण किया गया ।

व्यय प्रेक्षक ने प्रतिनियुक्त स्थैतिक सर्विलांस टीम (SST) के वाहन जांच पंजी की जांच की। साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छोटे – बड़े सभी वाहनों की जांच करें। अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब सूचना दें। वाहन जांच पंजी का भी सही से संधारण करें.

मौके पर लाइजनिंग ऑफिसर महेंद्र कुमार महतो एवं किशोर कुमार गोप मौजूद रहें.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *