“वोट चोर – गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को लेकर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया जनजागरण…

“वोट चोर – गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को लेकर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया जनजागरण…

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ परिसदन में कांके विधायक एवं अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सदस्य सुरेश कुमार बैठा ने राष्ट्रव्यापी “वोट चोर – गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जनजागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह अभियान 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2025 तक देशभर में चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार बैठा ने बताया कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस को कम से कम 25 लाख लोगों के हस्ताक्षर एकत्र कर AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) को भेजने का लक्ष्य सौंपा है।

उन्होंने कहा, “हम घर-घर जाकर बैनर और झंडे के साथ आम जनता को ‘वोट चोरी’ के गंभीर मुद्दे से अवगत करा रहे हैं। यह केवल एक राजनैतिक मुद्दा नहीं बल्कि हमारे लोकतंत्र की रक्षा का सवाल है।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने “न्याय योद्धा” के रूप में लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस आंदोलन की शुरुआत की है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने इस अभियान का समर्थन किया और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। विधायक बैठा ने दावा किया कि जनता लोकतंत्र को कमजोर करने वाले किसी भी प्रयास के खिलाफ एकजुट हो रही है।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *