वॉट्सएप चैट भी सुरक्षित नहीं…

वॉट्सएप चैट भी सुरक्षित नहीं…

DESK: टेक वर्ल्ड में एक बार फिर प्राइवेसी को लेकर तूफान खड़ा हो गया है। जी हां, Meta और WhatsApp के खिलाफ अमेरिका में दायर एक नए मुकदमे ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इंटरनेशनल लेवल पर दायर इस केस ने न सिर्फ WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को कटघरे में ला खड़ा किया है, बल्कि इस मामले पर अब Tesla और X के मालिक एलन मस्क ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है जिससे ये बहस और ज्यादा बढ़ गई है।

दरअसल अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की जिला अदालत में दाखिल इस केस में Meta और WhatsApp पर यूजर्स को मिसलीड करने का आरोप लगाया गया है। आरोप में कहा गया है कि एक तरफ तो कंपनी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का दावा कर रही है लेकिन बावजूद वो यूजर्स की प्राइवेट चैट स्टोर कर रही है। साथ ही कंपनी उन चैट्स का एनालिसिस करती है और जरूरत पड़ने पर उन तक पहुंच भी सकती है। ।

Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ये मामला किसी एक देश तक सीमित नहीं है बल्कि ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, मैक्सिको और साउथ अफ्रीका समेत कई देशों के प्लेंटिफ्स द्वारा दायर किया गया है।

इसी बीच Meta ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि ये मुकदमा ‘फर्जी’ और ‘बेसलेस’ है और वो इसे दायर करने वाले वकीलों पर कार्रवाई की मांग करेगा। इतना ही नहीं Meta के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने इस मामले पर कहा है कि यह दावा कि लोगों के WhatsApp मैसेज एन्क्रिप्टेड नहीं हैं, पूरी तरह से गलत और बेतुका है।

इसी बीच मुद्दा जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड करने लगा तो एलन मस्क ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने एक पोस्ट के जवाब में लिखा WhatsApp is not secure. Even Signal is questionable. Use X Chat। मस्क का ये बयान देखते ही देखते वायरल हो गया और विवाद में एक नया कॉम्पिटिटिव एंगल भी इसमें जोड़ दिया।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *