रांची(RANCHI) : आज रांची के रेडियम रोड़ स्थित आलोका सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का 6वां स्थापना दिवस मनाया बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर अतिथियों द्वारा छह पाउंड का केक भी काटा गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर साहु ने किया. स्थापना दिवस की शुरुआत मुख्य अतिथि सह पूर्व न्यायाधीश सरयू प्रसाद, विशिष्ट अतिथि सह पत्रकार नंद किशोर अग्रवाल, बिहार के वैश्य नेता जितेन्द्र गुप्ता, केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप जला कर किया गया.
इसके पूर्व सभी अतिथियों को वैश्य मोर्चा की ओर से स्मृति चिन्ह, बुके एवं अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया. तत्पश्चात वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी साहु द्वारा स्वागत भाषण दिया गया. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पूर्व न्यायाधीश सरयू प्रसाद ने कहा कि झारखंड में वैश्य समाज बहुत बड़ी आबादी है. लेकिन जागरूकता के अभाव में अपने अधिकारों से वंचित रह रहा है. वैश्य मोर्चा के प्रयास से सरकार के पास संदेश तो जा रहा है. लेकिन आने वाले दिनों में अभियान को और अधिक तेज करने की जरूरत है. मैं हमेशा साथ खड़ा रहूँगा. बिहार के वैश्य नेता जितेन्द्र गुप्ता ने कहा कि मैं वैश्य मोर्चा के कार्यक्रमों से काफी प्रभावित हुआ हूं. जो भी बिहार के वैश्य झारखंड में रहते हैं, उन्हें वैश्य मोर्चा से जुड़ने की अपील करता हूँ.
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि वैश्यों में बड़ी ताकत का संचार हुआ है. यह सब वैश्य मोर्चा के आंदोलन और कार्यक्रमों की देन है. मेरा दरवाजा वैश्य समाज के लिए हमेशा खुला है. अध्यक्षीय भाषण में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि संगठन बनाना बहुत आसान है, लेकिन संगठन को मुद्दों और विचारधारा के साथ चलाते रहना बेहद कठिन है.
वैश्य मोर्चा के सदस्यों ने इसी कठिन काम को निरंतर आगे बढ़ाने का काम किया है. श्री साहु ने कहा कि वैश्य मोर्चा किसी जाति, धर्म, समुदाय या पार्टी का विरोधी नहीं है, लेकिन अपने वाजिब हक-अधिकार, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए वैश्य मोर्चा किसी से भी लड़ने का माद्दा रखती है. यह मेरा संवैधानिक अधिकार भी है. समारोह को हाइकोर्ट के अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, सहदेव चौधरी, वैश्य मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, रेखा मंडल, संथाल प्रमंडल के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, समाजसेवी संजीव चौधरी, सुरेश साहु, शिक्षाविद ढ़लन साव, अश्विनी कुमार साहु, पतरातू विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष आदित्य नारायण प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन उप प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद एवं अशोक गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष मोहन साव, केंद्रीय उपाध्यक्ष परशुराम प्रसाद, लक्ष्मण साहु, केंद्रीय महासचिव विष्णु मंडल, शिव प्रसाद साहु, संथाल प्रमंडल के महासचिव गजेंद्र केशरी, जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्णवाल (देवघर), रोहित कुमार साहु (रांची), प्रीति कुमारी साहा (चतरा), संगठन महासचिव कृष्णा साहु, केंद्रीय सचिव दिलीप प्रसाद, रामाशंकर राजन, संगठन सचिव अनिल वैश्य, लखन अग्रवाल, जगदीश साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, नरेश साहु, भुनेश्वर साव, अरुण कुमार गुप्ता, राजेन्द्र साहु, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हलधर साहु, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष युवराज साहु, देवकुमार पंडित, माथुर साव, रवीन्द्र प्रसाद, कपिल प्रसाद, उमेश ठाकुर, आदित्य पोद्दार, पवन साहु आदि उपस्थित थे..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

