“वे अपना ध्यान खुद रख सकते हैं और…” डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल CEO से भारत में फैक्ट्री ना लगाने को कहा!..

“वे अपना ध्यान खुद रख सकते हैं और…” डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल CEO से भारत में फैक्ट्री ना लगाने को कहा!..

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने एप्पल के सीईओ टिम कुक से बातचीत की और उनसे कहा कि वे भारत में एप्पल का प्रोडक्शन न बढ़ाएं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने कतर के दोहा में एक बिजनेस इवेंट के दौरान टिम कुक से कहा, “हमें आपकी भारत में फैक्ट्रियां लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वे (भारत) अपना ध्यान खुद रख सकते हैं, और वे काफी अच्छा कर भी रहे हैं।”

ट्रंप ने आगे कहा कि इस बातचीत के बाद अब एप्पल अमेरिका में ही अपना प्रोडक्शन बढ़ाएगा। हालांकि उन्होंने इस बातचीत के नतीजों या भारत में एप्पल की योजनाओं में किसी बदलाव को लेकर कोई और जानकारी साझा नहीं की।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *