वेल्लूर जाने वाले मरीजों को बड़ी राहत…

वेल्लूर जाने वाले मरीजों को बड़ी राहत…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार से अमृत भारत एक्सप्रेस की नई सेवा शुरू होने जा रही है, जो सीधे दक्षिण भारत तक का सफर आसान बना देगी। यह ट्रेन धनबाद से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और दो दिन का सफर तय कर बुधवार सुबह 11.20 बजे Podanur पहुंचेगी। यह ट्रेन Katpadi होकर गुजरेगी। इससे झारखंड और आसपास के इलाकों से इलाज के लिये वेल्लूर जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब मरीजों को सीट के लिये लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अप्रैल महीने में Dhanbad–Alappuzha Express की स्लीपर श्रेणी में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस में काटपाडी तक जाने के लिये 400 से ज्यादा सीटें खाली हैं। ऐसे में यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिलने की संभावना है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *