वेतन में कटौती के विरोध में मजदूरों ने किया मुगमा एरिया का घेराव, जमकर की नारेबाजी…

वेतन में कटौती के विरोध में मजदूरों ने किया मुगमा एरिया का घेराव, जमकर की नारेबाजी…

धनबाद(NIRSA): इसीएल मुगमा एरिया के मजदूरों ने गुरुवार की सुबह वेतन में कटौती किये जाने के मामले को लेकर मुगमा एरिया के घेराव कर जमकर नारेबाजी की। मजदूरों ने नारेबाजी करते हुए कहा की प्रबंधक की मनमानी चलने नहीं दी जाएगी। मजदूर जो काम किये है उसका मजदूरी देना होगा। वेतन में कटौती मजदूर बर्दास्त नहीं करेंगे। मजदूरों को समझाने पहुंचे एपीएम रति मोहन शर्मा, एवं बाबूलाल पांडेय की बात मजदूर सुनने को तैयार नहीं हुए। उनलोगों ने कहा की वेतन का पैसा वापस करें, तब कोई बात होगी।

वही मजदूरों का नेतृत्व कर रहे बीसीकेयू नेता सह मजदूर नेता रामजी यादव ने कहा की इसीएल में सन्डे होलीड़े या ओटी का जो वेतन मिलता है उसे कंपनी द्वारा काट लिया जाता है। इसे लेकर मजदूरों में काफी आक्रोश है। कंपनी द्वारा वेतन में कटौती किये जाने से काफी भयभीत भी है। ना जाने भविष्य में कंपनी कोई भी निर्णय ले सकती है। जिसे हमलोग बर्दास्त नहीं करेंगे। कंपनी मजदूरों को मजदूरी का पैसा का हवाला दे रही है। जबकि कंपनी का फिजूल खर्ची अगर कम कर दिया जाय तो सारा समस्या का समाधान निकल आएगा। हालांकि प्रबंधक की और से वार्ता करने पहुंचे अधिकारीयों ने कहा की वेतन में कटौती नहीं की गई है. फंड की कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। अगले माह मिलने वाले वेतन में इस माह का कटा हुआ वेतन जोड़ कर भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन मजदूर मानने को तैयार नहीं और कार्यलय के मुख द्वार में सभी मजदूर बैठक कर नारेबाजी कर रहे हैं उससे उत्पादन भी प्रभावित हो रहा हैं।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *