उदयपुर(UDAIPUR): भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू, वेंकट दत्ता साई के साथ परिणय सूत्र में बंध गई। रविवार को दोनों की उदयपुर में पारंपरिक विधि-विधान से शादी हुई। शादी में परिवार के साथ करीबी लोग भी मौजूद थे..
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने ट्विटर हैंडल पर दोनों की फोटो शेयर की है। वहीं कैप्शन में उन्होंने लिखा कि “रविवार शाम उदयपुर में वेंकट दत्ता साई के साथ हमारे बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधू के विवाह समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। मैंने इस जोड़े को उनके नये जीवन के लिए शुभकामनायें और आशीर्वाद दिया।” वेंकट हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह पोसाईडेक्स टेक्नोलॉजी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। 24 दिसंबर को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी होगी..
NEWSANP के लिए उदयपुर से ब्यूरो रिपोर्ट

