धनबाद(SINDRI):बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल पंचायत निवासी एवं डीएवी कोयलानगर के छात्र वीर दत्ता ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सिल्वर मेडल जीता है। वीर दत्ता, सिंदरी विधायक के मीडिया प्रभारी शीतल दत्ता के सुपुत्र हैं।
धनबाद के अपर्णा पब्लिक स्कूल में आयोजित 5th धनबाद जिला योगआसना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025–26 में हुए प्रतियोगिता में वीर दत्ता ने हैंड बैलेंस कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर सिंदरी विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो ने वीर दत्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक महतो ने कहा कि “वीर जैसे होनहार बच्चे क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं, आने वाले समय में यह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता प्राप्त करेंगे।
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

