यूजर की कम्युनिकेशन को आसान बनाने के लिये व्हाट्सएप में चार नये फीचर ऐड किये गये हैं, जिसकी मदद से ऑडियो और वीडियो कॉल का बेहतरीन अनुभव हासिल किया जा सकता है। कंपनी ने कहा है कि कम्युनिकेशन को बेहतर और आसान बनाने के लिये चैट मैसेज ट्रांसलेट फीचर लाया जा रहा है। इससे यूजर्स ग्रुप कॉल्स में पार्टिसिपेंट को चुनने से लेकर वीडियो कॉल के समय स्नैप और इंस्टा जैसे इफेक्ट्स का इस्तेमाल आसानी से कर पायेंगे..
WhatsApp ग्रुप कॉल्स पर कर सकते हैं पार्टिसिपेंट्स का चुनावग्रुप कॉल्स में पहले से मौजूद सभी सदस्यों को एक साथ नोटिफिकेशन नहीं भेजेंगे, आप चाहे तो पार्टिसिपेंट्स का चुनाव कर सकते हैं। अब व्हाट्सएप पर कॉल करेंगे तो अलग-अलग इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कॉल शुरू करने के लिये या फिर कॉल के लिये लिंक बनाने के लिये या डायरेक्ट नंबर डायल करने के लिये सभी तरह की सुविधाएं आसानी से हासिल होगी। इससे वीडियो कॉल का मजा भी चार गुना हो जायेगा…
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

