
भारतीय नववर्ष सृष्टि में नवचेतना का प्रतीक है- जीपी सिंह
धनबाद(DHANBAD): ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान, धनबाद द्वारा शुक्रवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय नववर्ष के सुअवसर पर कुसुम विहार, धनबाद में भव्य एवं दिव्य “स्वर्वेद शोभायात्रा” निकाली गई। शोभायात्रा जिला के प्रधान संयोजक रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गाजे बाजे एवं हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जो श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर नेहरू कम्पलेक्स मोड़ होते हुए धांगी मोड़ तक गई। फिर वहां से शोभायात्रा वापस लौटकर श्रीराम मंदिर परिसर पहुंची, जहां सत्संग संगोष्ठी आयोजित किया गया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारतीय नववर्ष, संस्कृति एवं स्वर्वेद ग्रंथ पर विस्तार से प्रकाश डाला। संस्थान के जीपी सिंह ने नववर्ष की हार्दिक मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नववर्ष सृष्टि में नवचेतना का प्रतीक है, जो जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के संतुलन पर आधारित है तथा ऋषि परंपरा के आदर्शों का पालन ही सच्ची भारतीयता है।
स्वर्वेद शोभायात्रा में धनबाद जिले के धनबाद, झरिया, कतरास, महुदा, निरसा, गोविंदपुर, भुली, टाटा सिजूआ, पुटकी, मैथन एवं बाघमारा आदि क्षेत्रों से आये सैकड़ों गुरुभाई, गुरुबहनें शामिल थीं, जो अपने माथे पर स्वर्वेद महाग्रंथ को लेकर शोभायात्रा में कतारबद्ध होकर चल रही थी। यात्रा में मुख्य रूप से रत्नेश कुमार सिंह ऊर्फ पप्पू सिंह, जीपी सिंह, रविन्द्र अम्बष्ट, अरूण कुमार पाण्डेय, आशुतोष शिखर, किशोरी गुप्ता, श्रीमती किरण सिंह, निधि सिंह, सती केशरी, उपासी ठाकुर, गीता सिंह, मुन्नी पाण्डेय, रेखा वर्णवाल, अंजू सिंह, किरण देवी, विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, आरडी शर्मा, डॉ. रंजीत सिंह, अमरेन्द्र सिंह, शंकुतला भगत, अशोक महतो, बिजेन्द्र सिंह, आरके प्रसाद, राजू केसरी, अंशु सिंह, मुकुंद अग्रवाल, संजू देवी, माणिक भंडारी, अनंत पाण्डेय, राम उचित शर्मा, संगीता वर्णवाल, संयोक्ता देवी, भवानी सिंह, गुलाब सिंह, रविंद्र सिंह, पप्पू सिंह, मुखिया जी, प्रवीण सिंह, विशू महतो आदि शामिल थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

