विस चुनाव 2024 को लेकर प्रमंडलीय कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक…

विस चुनाव 2024 को लेकर प्रमंडलीय कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक…

रांची(RANCHI): प्रमंडलीय आयुक्त, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के कार्यालय कक्ष में आयुक्त अंजनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में प्रमंडलीय जिला परिवहन पदाधिकारियों की विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर समीक्षा बैठक की गई।आहूत बैठक में आयुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी लोहरदगा, खूँटी, गुमला एवं रांची वाहन कोषांग के प्रतिनिधि द्वारा चुनाव कार्य हेतु वाहनों जिसमें स्कूल बस, मीनी बसें एवं छोटे वाहनों की उपलब्धता को लेकर जानकारी ली..

वीएमएस (VMS Portal Entry) में वाहनों की सूची दर्ज करना सुनिचित करें

आयुक्त ने निर्देश देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को कहा कि जो भी वाहन का उपयोग चुनाव कार्य में किया जाएगा उसका वीएमएस (VMS Portal Entry) में नाम दर्ज होना चाहिए एवं वाहन मालिकों के भुगतान को लेकर भी आश्वस्त कराना जिला परिवहन पदाधिकारी की जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ पोर्लिग ऐजेंट को मतदान केन्द्र तक जाने-लाने हेतु स्कूल बसों के इस्तेमाल पर बल दिया इसके बाद भी आवश्यकता पडने पर हिंडालको जैसी कम्पनी से वाहन लिया जा सकता है।प्रमण्डलीय जिला परिवहन पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर वाहनों की उपलब्धता सुनिचित करने का दिए निर्देश, खूँटी, लोहरदगा, गुमला, एवं सिमडेगा में वाहनों की कमी को देखतें हुए रांची परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि उक्त सभी जिलों में चुनाव कार्य हेतु वाहन उपलब्ध कराया जाए..

जिससें चुनाव कार्य में लगे पोलिंग ऐजेंट को ससमय मतदान केन्द्र में जाने-आने हेतु सुविधा हो, साथ ही रिजर्व रखें वाहनों की सूची भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने कहा किसी भी प्रकार की समस्या चुनाव कार्य या वाहन को लेकर होने पर सीधे हमसे संपर्क किया जा सकता है। आहूत बैठक में आयुक्त के सचिव आलोक कुमार, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्रधिकार, रांची हरिवंश पंडित, जिला परिवहन पदाधिकारी गुमला, लोहरदगा, खूँटी, रांची वाहन कोषांग के प्रतिनिधि उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *