पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के जामुड़िया इलाके के रहने वाले राहुल यादव के घर झारखंड जामताड़ा जिले की मिहिजाम थाना पुलिस कुर्की जब्त करने की तैयारी कर रही है, जिसके लिये पुलिस ने राहुल यादव के घर के दीवार पर एक नोटिस भी चिपका दी है, पुलिस की अगर माने तो राहुल यादव पिछले तीन वर्षों से विस्फोटक तस्करी मामले मे फरार चल रहा है, यही कारन है की बुधवार को मिहिजाम थाने के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) किशन कुमार ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया थाने की पुलिस की सहायता से फरार आरोपी के घर पर यह नोटिस लगाई।
जानकारी के अनुसार, साल 2022 में मिहिजाम थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल के सलानपुर, रूपनारायणपुर से एक चारपहिया वाहन के माध्यम से अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री जा रहा है, इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मिहिजाम थाना क्षेत्र के बेवा गांव के पास वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 7 क्विंटल जेलाटिन स्टिक और 16 बंडल विस्फोटक फ्यूज तार बरामद किए गए।इस घटना के बाद मिहिजाम थाने में मामला संख्या 64/22 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 414/34 और भारतीय विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 4/5 के तहत केस दर्ज किया गया। वाहन का चालक राहुल यादव था, जो घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए कई बार प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
अंततः अदालत के आदेश पर मिहिजाम थाने की पुलिस ने फरार आरोपी के घर पर संपत्ति जब्त करने का नोटिस चिपका दी है, इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
NEWSANP के लिए पश्चिम बंगाल से सुनील सिंह की रिपोर्ट

