विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ एवं सहिया साथी ने किया पौधा रोपण…

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ एवं सहिया साथी ने किया पौधा रोपण…

अपने पूर्वजों की याद में लगायें हरी भरी पेड़ पौधे, रेखा भट्ट

झरिया(JHARIA): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर जयरामपुर में पर्यावरण के संरक्षण हेतु पौध रोपण किया गया एवं क्षेत्र के लोगों को पर्यवरण रक्षा हेतू अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सी एच ओ संतोषी रजक एवं सहिया साथी रेखा भट्ट ने कहा की 1 पौधे पुर्वजों के नाम से लगायें जिससे उनकी सच्ची श्रद्धांजली देने के साथ साथ उनके यादें हमारे दिलों में हमेशा बनी रहेगी। इसलिए हम सभी लोगों को इस पर ध्यान देना चाहिए और आज यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम सभी सहिया दीदी अपने घरों में एक पौधा लगाए और अपने पड़ोसी को भी उसके लिए प्रेरित करें। तभी हम पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं । मौके पर रानी देवी, शांति देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी दुबे, सुनीता देवी आदि लोग थे।

वही तिसरा संवाददाता अनुसार आमटाल ग्रामथान मैदान में बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 50 पीपल एक बरगद 10 नीम का वृक्ष लगाए गए। मौके पर फाउंडर के बाबू भट्टाचार्य, धीरेंद्र बाउरी, दयाल बाउरी, विकाश बाउरी, राज चन्द आदि मौजूद थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *