विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया फलदार पौधारोपण…

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया फलदार पौधारोपण…

झरिया(JHARIA):विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को बलियापुर पश्चिम मंडल की ओर से अलकडीहा शिव मंदिर सहित कई स्थानों पर पौध रोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान फलदार पौधे लगाए गए। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य धरनीधर मंडल उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने के कई फायदे हैं। पर्यावरण शुद्ध होता है, जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है, फल और लकड़ियां मिलती है। मौके पर बलियापुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष बिरेंची सिंह, संतलाल प्रमाणिक, श्रीराम गोराई, विजय रवानी, मंटू रवानी,मिंटू साव,बसंत ठाकुर, प्रबीर मुखर्जी, सुजीत मंडल, योगेश यादव, मुक्तेश्वर महतो, मन बोध रवानी आदि शामिल थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *