झरिया(JHARIA):विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से सामूहिक ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शांति, मानसिक संतुलन एवं समग्र कल्याण के उद्देश्य से श्री अग्रवाल धर्मशाला (ओल्ड कॉम्प्लेक्स) में प्रातः 7:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं एवं नागरिकों ने सहभागिता कर सामूहिक रूप से ध्यान साधना की। शांत एवं सकारात्मक वातावरण में आयोजित इस सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को मानसिक एकाग्रता, तनावमुक्त जीवन एवं आंतरिक शांति का अनुभव कराया गया।
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में ध्यान एवं योग के महत्व को रेखांकित करना तथा लोगों को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के संयोजक गौतम अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन आज के तनावपूर्ण जीवन में अत्यंत आवश्यक हैं और भविष्य में भी मंच द्वारा स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

