विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर युवा करें समाज का निर्माण” – जय प्रकाश देवरालिया…

विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर युवा करें समाज का निर्माण” – जय प्रकाश देवरालिया…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर हेंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी एवं खेल-कूद प्रतियोगिता

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा मंच स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित युवा विकास एवं सेवा पखवाड़ा (12 जनवरी से 26 जनवरी) का आज विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के अंतर्गत हेंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी एवं खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन यशोमति श्री विद्या निकेतन, लाल बाजार, झरिया में संपन्न हुआ।

“स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। यदि युवा अपनी ऊर्जा को रचनात्मकता, अनुशासन एवं सेवा में लगाएँ, तो समाज और राष्ट्र दोनों का उत्थान निश्चित है,” यह विचार विद्यालय के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्री जय प्रकाश देवरालिया जी ने अपने संबोधन में व्यक्त किए।

श्री देवरालिया जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणा भगानिया जी, विद्यालय के संयुक्त सचिव श्री विनोद शर्मा जी, झारखंड प्रान्तीय मारवाड़ी युवा मंच के युवा विकास एवं खेल-कूद संयोजक श्री नीरज अग्रवाल तथा प्रान्तीय सहायक मंत्री श्री राजीव सावंतिया उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका झरिया समृद्धि शाखा की अध्यक्ष श्रीमती जया अग्रवाल एवं झरिया शाखा के कार्यकारिणी सदस्य श्री आयुष परमाका ने निभाई।

इस अवसर पर मंच के झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, श्री मयंक केजरीवाल, श्री हितेन शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा, श्री चैतन्य अग्रवाल एवं श्री यश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गीताली सिन्हा, सदस्य श्री ब्रिज मोहन अग्रवाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

कक्षा 7, 8 एवं 9 के विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित हेंडीक्राफ्ट सामग्री की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें प्रथम स्थान अंकिता पाल (कक्षा 7), द्वितीय स्थान खुशबू (कक्षा 9) एवं तृतीय स्थान सोमा गोराई (कक्षा 9) ने प्राप्त किया।

खेल-कूद प्रतियोगिताओं में कक्षा 4, 5 एवं 6 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गोली-चम्मच दौड़ (कक्षा 4) में प्रथम रिया कुमारी, द्वितीय पारी कुमारी एवं तृतीय संजना कुमारी रहीं।
गुब्बारा दौड़ (कक्षा 5) में प्रथम पलक कुमारी, द्वितीय सुब्रतो बाउरी एवं तृतीय आलिमा कुमारी रहीं।
संतुलन दौड़ (कक्षा 6) में प्रथम आँचल कुमारी, द्वितीय ऋषभ कुमार एवं तृतीय पंखुड़ी केशरी विजेता रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारों के अनुरूप युवाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, खेल-भावना एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास करना रहा।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *