विराट कोहली के बेंगलुरु वाले पब पर फिर आई मुसीबत! पुलिस ने दर्ज किया केस…

विराट कोहली के बेंगलुरु वाले पब पर फिर आई मुसीबत! पुलिस ने दर्ज किया केस…

बेंगलुरू(BENGLORE): भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के पब और रेस्टोरेंट ‘वन 8 कम्यून’ एक बार फिर विवादों में आ गया है। बेंगलुरु के कंबन पार्क स्थित इस प्रतिष्ठान पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है, जानिए पूरा मामला।

विराट कोहली के बेंगलुरु वाले पब पर फिर आई मुसीबत, पुलिस ने दर्ज किया केस

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के पब और रेस्टोरेंट ‘वन 8 कम्यून’ एक बार फिर विवादों में आ गया है। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर और RCB के अहम खिलाड़ी विराट कोहली का बेंगलुरु के पॉश इलाके कंबन पार्क में स्थित पब और रेस्टोरेंट ‘वन 8 कम्यून’ के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार पब पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है। बेंगलुरु के कंबन पार्क स्थित इस प्रतिष्ठान पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है।

क्या है मामला?
कंबन पार्क पुलिस ने विराट कोहली के इस पब के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई “सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम” (COTPA) के तहत की गई है।
पब पर COTPA की धारा 4 और 21 के तहत केस दर्ज किया गया है, क्योंकि रेस्टोरेंट में स्मोकिंग के लिए अलग से कोई निर्धारित जोन नहीं बनाया गया था, जो नियमों के खिलाफ है।

पहले भी लग चुके हैं आरोप
ये पहली बार नहीं है जब ‘वन 8 कम्यून’ विवादों में आया है। इससे पहले जून 2024 में पब पर तय समय के बाद भी खुले रहने के चलते FIR दर्ज की गई थी।
दिसंबर 2024 में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने फायर डिपार्टमेंट से NOC न लेने पर नोटिस भी जारी किया था।

NEWSANP के लिए बेंगलुरु से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *