विरमित किये गये सीनियर IPS अधिकारी डॉ संजय ए लाठकर…

विरमित किये गये सीनियर IPS अधिकारी डॉ संजय ए लाठकर…

राँची(RANCHI): झारखंड में सालों से पोस्टेड सीनियर IPS अधिकारी डॉ संजय ए लाठकर को विरमित कर दिया गया है। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आधार पर ADG के वेतनमान में परमाणु उर्जा विभाग में IG सिक्योरिटी के पद पर योगदान देने को कहा गया है। संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

1995 बैच के IPS अधिकारी संजय आनंद एक तेज तर्रार और ईमानदार पुलिस अधिकारी माने जाते हैं। इससे पहले लाठकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर CRPF में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए IPS लाठकर झारखंड चैप्टर के आईजी भी रह चुके हैं। वहीं, IPS लाठकर ADG अभियान के तौर पर भी अपनी सेवा झारखंड में दे चुके हैं। अब संजय आनंद लाठकर एक बार फिर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को एडीजी स्तर और वेतन पर परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत आईजी सुरक्षा के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। वहीं, आज उन्हें विरमित भी कर दिया गया है। आपको बता दें कि संजय आनंद महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, इसलिए उन्हें एक बार फिर अपने ही राज्य में रहने या यूं कहें कि रिटायरमेंट तक का मौका मिला है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *