विनोद सिंह राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के प्रदेश महासचिव बने और शेष नारायण सिंह प्रदेश सचिव…

विनोद सिंह राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के प्रदेश महासचिव बने और शेष नारायण सिंह प्रदेश सचिव…

जानबूझकर अंधाधुंध संतानोत्पत्ति की प्रवृत्ति पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने की आवश्यकता है – कौशल किशोर

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बाबा नगरी देवघर में सम्पन्न हुआ। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। केन्द्रीय पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाण्डेय ने किया। जिसमें धनबाद के विनोद कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव, मैथन के शेष नारायण सिंह को प्रदेश सचिव, धनबाद के दीपक सिंह को प्रदेश सह संयोजक और रोहित महतो को धनबाद जिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिन्हें अंगवस्त्र ओढ़कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी ने नव चयनित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हिन्दू समाज जातियों में बंटकर कमजोर हो रहा है। हमारी जनसंख्या दिन ब दिन कम हो रही है, जो चिंता की विषय है। कहा कि आने वाले समय में इसका भयानक परिणाम हो सकता है। हम सभी हिंदू भाईयों को एक होना होगा, तभी हम अपने संस्कृति व धर्म की रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने जात-पात की करो विदाई, हिन्दू हिन्दू भाई भाई के तर्ज पर सभी हिन्दू भाईयों को एक होकर आगे आने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर राय ने संगठन के उदेश्यों पर प्रकाश डाला और जनसंख्या विस्फोट एवं जनसंख्यिकीय असंतुलन जैसी समस्या से उत्पन्न हो रहे सम्भावित खतरों से अवगत कराया। राय ने कहा कि एक वर्ग विशेष द्वारा एक रणनीति के तहत जानबूझकर अंधाधुंध संतानोत्पत्ति की प्रवृत्ति पर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर अंकुश लगाने की आवश्यकता है, नहीं तो यह भारतीय संस्कृति के लिए विघटनकारी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक रणनीति के तहत जानबूझकर बढ़ाई जा रही जनसंख्या और हिंदू समाज की युवा पीढ़ी में एक बच्चे तक सीमित रहने के बढ़ती प्रवृत्ति के कारण आज देश के अनेक भागों में जनसंख्या का संतुलन उस वर्ग विशेष के पक्ष में झूकता दिख रहा है, जो आने वाले दिनों में देश के लिए खतरा उत्पन्न कर सकता है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव विनोद सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश सचिव शेष नारायण सिंह ने की।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *