धनबाद(DHANBAD): विनोद बिहारी चौक पर चला सघन वाहन जांच अभियान, कई वाहनों पर कटा भारी चालान
धनबाद के व्यस्ततम क्षेत्र विनोद बिहारी चौक पर सोमवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से एक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना था।
सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुए इस अभियान में अधिकारियों की टीम ने चार घंटे तक लगातार वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास वैध कागजात नहीं थे या जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, उन पर तुरंत जुर्माना लगाया गया।
जांच के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वाले, दोपहिया पर बिना हेलमेट सफर करने वाले और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही, वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा और रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन जांच की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई.
NEWSANP के लिए धनबाद से राणा प्रताप की रिपोर्ट

