विनोद कांबली की हालत बिगड़ी, हॉस्पिटल की तस्वीर वायरल…

विनोद कांबली की हालत बिगड़ी, हॉस्पिटल की तस्वीर वायरल…

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की अचानक बहुत तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ठाणे के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली को शनिवार को ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डॉक्टर ने कड़ी निगरानी में रखा है। कांबली की माली हालत भी ठीक नहीं है..

वे बीते एक दशक से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं। कांबली की आय का एकमात्र स्रोत BCCI की पेंशन है, जो प्रति माह 30,000 रुपये है। इस बात का खुलासा उन्होंने 2022 में खुद किया था। दो बच्चों की देखभाल करने के लिये कांबली 15वीं बार रिहैब में जाने को भी तैयार थे। कांबली पहले भी 14 बार रिहैब में जा चुके हैं, लेकिन तब कुछ सुधार नहीं हुआ था। उन्हें 2013 में दो बार दिल का दौरा पड़ा था। तब सचिन ने उनकी मदद की थी। कांबली ने 1993 से 2000 के बीच भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे खेले। वह 1000 टेस्ट रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक कायम है..

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *